October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

चिन्यालीसौड़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में उत्तराखंड राज्य में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत—विकसित भारत @ 2047’ कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में फिट इंडिया मूवमेंट से संबंधित छात्र-छात्राओं के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प केवल आर्थिक एवं तकनीकी विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, अनुशासित, ऊर्जावान और सक्षम युवा पीढ़ी का निर्माण भी विकसित भारत की आधारशिला है।

फिट इंडिया मूवमेंट विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ टीम भावना, नेतृत्व और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा देता है। युवा शक्ति को स्वस्थ एवं सशक्त बनाकर ही हम विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा ‘फिट युवा—सशक्त भारत’ की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग से दो टीमों ने प्रतिभाग किया, टीम विवेकानंद एवं टीम शिवाजी, जिसमें शिवाजी टीम 21-19 और 21-10 पॉइंट्स के साथ विजयी रही। वहीं बालिका वर्ग में टीम गंगा एवं टीम यमुना, दो टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें टीम गंगा 22-20 और 21-08 पॉइंट के साथ विजयी रही।

प्रतियोगिता का संयोजन क्रीड़ा समिति प्रभारी डॉ विनीत कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में डॉ बृजेश चौहान, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, योग प्रशिक्षक श्री राजेश राणा एवं श्री मदन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ किरण जोशी, डॉ कृष्णा डबराल, डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed