श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार में आज दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को वार्षिक सांस्कृतिक समारोह 2024-25 के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें लविका एवं शीतल; फिफ्थ सेमेस्टर ने प्रथम, भारती एवं पायल; फिफ्थ सेमेस्टर ने द्वितीय तथा सानिया अंसारी एवं रिया; फिफ्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राम अवतार सिंह ने की तथा संचालन डॉक्टर आबिदा द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्राध्यापक गण द्वारा निर्णायक का कार्य किया गया।
इस अवसर पर डॉ आर पी द्विवेदी, डॉक्टर सीपी सिंह, डॉ मुहम्मद अब्दुल अलीम अंसारी, डॉ पीयूष पटेल, डॉ विपिन कुमार शर्मा, डॉ आशुतोष बिक्रम, डॉ सचिन कुमार, डॉ लक्ष्मी मनराल महाविद्यालय के कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्र उपस्थित रहे। अंत में महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य महोदय द्वारा आशीष वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


More Stories
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान
विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी