राजकीय महाविद्यालय जखोली के राजनीति विज्ञान विभाग, IQAC सेल और CIRS पब्लिकेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक्स्प्लोरेशन्स इन आर्ट्स, सोशल साइंस एंड हयूमनिटीज़ विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय ई-कांफेरेंस का आयोजन हुआ।
राजकीय महाविद्यालय जखोली (रूद्रप्रयाग) के राजनीति विज्ञान विभाग, IQAC सेल और CIRS पब्लिकेशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 28 सितंबर 2024 को एक्स्प्लोरेशन्स इन आर्ट्स, सोशल साइंस एंड हयूमनिटीज़ विषय पर एकदिवसीय ई-कांफेरेंस का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रोफेसर प्रोफेसर फूल बदन रहे | उनके द्वारा बदलते परिवेश में भारत की विदेश नीति विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होने भारत की विदेश नीति ऐतिहासिक विश्लेषण के साथ साथ वर्तमान के संदर्भ से जोड़कर विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की | कार्यक्रम में विभिन्न विषविद्यालयों के कुल 22 असिस्टेंट प्रोफेसर्स, शोध छात्रों ने अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० माधुरी जी के द्वारा की गई | उनके द्वारा कार्यक्रम के संयोजक राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 विकास शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन किया। कोंफेरेंस के समापन में आयोजन सचिव डॉ० देवेश चन्द्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० माधुरी ने राजनीति विज्ञान विभाग को भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने हेतु शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, विभिन्न विश्वविद्यालयों के फ़ैकल्टी मेंबर्स, शोध छात्र सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ० बाबित बिहान, डॉ० सुभाष कुमार, डॉ० भारती, डॉ० दलीप सिंह, डॉ० कपिल के साअथ साथ CIRS प्रकाशन के डाइरेक्टर डॉ० वकील कुमार यादव उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग