राजकीय महाविद्यालय जखोली रुद्रप्रयाग में आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को सांस्कृतिक विभाग द्वारा दीपावली के उपलक्ष में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की गई । रंगोली प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर और बीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
प्रतियोगिता में 7 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें बी ए तृतीय सेमेस्टर में प्रथम स्थान अंकित भट्ट और कृतिका, द्वितीय स्थान कोमल सकलानी और अर्चिता नेगी ,तृतीय स्थान पर दो टीमें रही, जिसमें श्वेता ममगई और श्वेता तथा रॉबिन रहे।
बी ए प्रथम सेमेस्टर में प्रथम स्थान दो टीमों द्वारा प्राप्त किया गया, जिनमें यशोदा ,विजयलक्ष्मी ,अमिता तथा सपना रहे, वहीं द्वितीय स्थान दीना और करीना को प्राप्त हुआ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर माधुरी मैम, राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉक्टर दिलीप सिंह तथा अंग्रेजी विभाग प्रभारी कुमारी सोनम द्वारा किया गया।
उक्त प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृत विभाग प्रभारी डॉ भारती कनौजिया द्वारा किया गया ,जिसमें महाविद्यालय के कर्मचारी बंधु तथा छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया गया।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित