राजकीय महाविद्यालय थत्युड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिनांक 20/09/2024 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत अयोजित किया गया।
जिसमे एन एस एस प्रभारी डॉ0 संगीता कैंतुरा ने स्वयंसेवियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो विजेंद्र लिंगवाल ने स्वच्छता के महत्त्व को बताते हुए स्वयसेवियों को परिसर एवम अपने आस पास के पर्यावरण को प्लास्टिक व कचरा मुक्त करने को प्रेरित किया।
एन एस एस सह प्रभारी डॉ0 रवि चंद्र ने स्वच्छ भारत अभियान जो कि भारत को स्वच्छ एवम स्वस्थ्य बनाने का लक्ष्य रखता है के विषय में बताया।
इसके पश्चात् महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर के अंदर एवम बाहर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। एवम 13 किग्रा प्लास्टिक एकत्र किया।
अंत में महाविद्यालय संरक्षक प्राचार्य डॉ पंकज कुमार पाण्डे द्वारा अभियान के सफल आयोजन के लिए एन एस एस समिति को शुभकामनाएं दी ।
अभियान में महाविद्यालय के डॉ0 चंदा थापलियाल नौटियाल, डॉ0 नीलम प्रहरी, महावीर, तेग सिंह,सुभाष, सतपाल, गोपाल एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग