राजकीय महाविद्याल पाबौ पौड़ी गढ़वाल में आज दिनांक 22 मार्च 2025 को विश्व जल संरक्षण दिवस के उपलक्ष में रेड क्रॉस सेल के द्वारा जल संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा के दिशा निर्देशन में रेड क्रॉस की नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार द्वारा रेड क्रॉस की जानकारी दी तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा छात्राओं को जल संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी।
इसके साथ ही कहा जल ही जीवन है इसे स्वच्छ एवं संरक्षित करने को कहां कि भविष्य में पीने योग्य जल का संकट उत्पन्न हो सकता है जिस कारण हमें अभी से यह संकल्प लेना होगा कि जल को स्वच्छ एवं संरक्षित करें ।
इसके उपरांत महाविद्यालय की सफाई की गई इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर दीपक कुमार द्वारा किया गया और महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के दान का हो रहा दुरुपयोग, सरकारी मंदिरों में दान देना करें बंद – स्वामी आनंद स्वरूप
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज पुनः बने अध्यक्ष
शिक्षा ही बच्चे के जीवन को नई दिशा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सबसे बड़ा माध्यम है-डा.विशाल गर्ग