June 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में संस्कृत विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन

आज दिनांक 26-03-205 को रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में संस्कृत विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया।

पाठ्य सह क्रियाकलाप के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं विभाग द्वारा आयोजित की जानी प्रस्तावित हैं जिसमें छात्र/छात्रा बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी क्रम में आज संस्कृत साहित्यिक एवं उपनिषद सूक्तियों की पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इससे पूर्व सर्व सम्मति से विभागीय परिषद के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर विनीत कुमार, उपाध्यक्ष पद पर मेघा, सचिव नौमिता तथा कोषाध्यक्ष पद पर रोबिन सिंह पंवार को सर्व सम्मति से चुना गया।

About The Author