जीतिन चावला एनटीन्यूज़: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया l जिसमें महाविद्यालय के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया कार्यशाला का संचालन डॉक्टर शैला जोशी ने किया l
कार्यक्रम के संयोजक विनीत कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को मतदान, निर्वाचन एवं मतदाता सूची आदि संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा मतदान हमारा राजनीतिक अधिकार है, जिसके माध्यम से हम कुशल सरकार का चयन कर सकते हैं l
प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह द्वारा मतदान का अधिकार हमें लोकतंत्र से प्राप्त हुआ है, अर्थात हमें अपने मत का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए l तत्पश्चात सभी छात्र छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ सफाई की गई l
इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार, डॉ मंजू भंडारी, डॉ रजनी, खुशपाल सिंह, बृजेश चौहान, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, आलोक बिजलवान, मदन सिंह आदि उपस्थित रहे l




More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग