श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय, चुड़ियाला, भगवानपुर, हरिद्वार में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद द्वारा किया गया तथा प्रतियोगिता के संयोजक डॉ शनव्वर तथा सहसंयोजक डॉ श्वेता सिंह रहीं।
महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की शीतल प्रथम , बीए प्रथम सेमेस्टर की सानिया अंसारी द्वितीय एवं बीए प्रथम सेमेस्टर की कुमारी इकरा तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ सी पी सिंह, डॉ एम ए ए अंसारी एवं डॉ दीप्ति मैठाणी रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एस जौहरी ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा वर्तमान समय में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करते हुए समस्त विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण डॉ आरपी द्विवेदी, डॉ पीयूष कुमार पटेल, डॉ आशुतोष विक्रम, डॉ सचिन कुमार,डॉ कविता एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्री अशोक, श्रीमती सुमन, सुश्री रेखा, श्री सौरभ, श्री ईसम एवं श्री रितिक उपस्थित रहे।


More Stories
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में चित्रकला प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान में 54 वाहनों का निरीक्षण, 30 वाहनों पर चालान