नवल टाइम्स न्यूज़, दिनांक 09 मार्च 2024 : आज राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में देवभूमि उत्तराखंड उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह के संरक्षण में किया गया।
श्रीमती निर्मला चौहान, श्री सोबत रावत, श्री सुनील चमोली और श्री अरूण गौड़ ने स्थानीय उत्पाद विशेषज्ञ के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम में पधारे।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. गुलनाज़ फातिमा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. संगीता कैंतुरा द्वारा किया गया।
स्थानीय उत्पाद विशेषज्ञों द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्थानीय उत्पाद से होने वाले आर्थिक लाभ से अवगत कराया। जिसमें बुरांस का जूस, मधुमक्खी पालन, पुदीना जूस, एलोवेरा जूस, कंडाली के उत्पाद आदि पर गहन प्रकाश डालकर आर्थिक लाभ से अवगत कराया तथा इकोटूरिज्म के लाभ बताए।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ.उर्वशी पंवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह के आशीर्वचन के साथ किया गया। उसके बाद सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्र- छात्राओं को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अखिल गुप्ता, डॉ. रवि चंद्रा, डॉ. अंचला नौटियाल, डॉ. अनिल शाह, डॉ. बिट्टू सिंह , श्री महावीर, श्री सुभाष, श्री तेग सिंह आदि उपस्थित रहे।



More Stories
सीएम धामी ने लॉन्च किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’, ‘विकसित उत्तराखंड विजन 2047’ का भी विमोचन
महाविद्यालय मालदेवता के गृह विज्ञान के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण में सीखे प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन के गुर
ऋषिकेश कैंपस में मुखौटा नृत्य परंपरा पर कार्यशाला, न्यूज़लेटर ‘होराइजन’ का विमोचन