जीतिन चावला, एनटीन्यूज़, हरिद्वारः राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर के स्वच्छ एवं हरित परिसर के शांत, मनोहारी प्रांगण में आज दिनाक 19-08 2021 को सदभावना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं के साथ शिक्षकों व प्रभारी प्राचार्य महोदया ने शपथ ” मै प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मै जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करूंगा/करूंगी। मै पुन: प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि मै हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी”। ग्रहण किया।
शपथ ग्रहण डॉ मुकेश कुमार गुप्ता ने करायी। प्रभारी प्राचार्य डॉ शैफाली शुक्ला ने संविधान का महत्व बताते हुए संविधान के आदर्शों का पालन करने की सलाह महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं के साथ शिक्षकों व कर्मचारियों को भी दी। साथ ही महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने संवैधानिक माध्यमों पर प्रकाश डाला और संवैधानिक माध्यम क्या क्या होते है महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं को बताते हुए भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान बताया।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू अग्रवाल,डॉ गिरिराज सिंह, श्री प्रवेश कुमार त्रिपाठी, श्रीमती पूनम, श्री महिपाल सिंह रावत. अब्दुल रहमान उपस्थित रहे।




More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन