- तीज का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है–नरेश रानी गर्ग
हरिद्वार, 14 अगस्त। रोटरी क्लब कनखल द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन रानीपुर मोड़ स्थित होटल ली ग्रैंड में हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल को रंगीन बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरी गर्ग ने की, जबकि सह-अध्यक्ष राधिका अग्रवाल रहीं। इस बार की तीज क्वीन भावना वासुदेव’ को चुना गया, जिन्हें सभी ने तालियों के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष गौरी गर्ग ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।
रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देना और सामाजिक सौहार्द को बढ़ाना है। सभी महिलाओं ने जिस उत्साह से भाग लिया वह सराहनीय है। उन्होने बताया की अखंड सौभाग्य का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वरिष्ठ रोटेरियन नरेश रानी गर्ग ने कहा कि -हर साल की तरह इस बार भी तीज महोत्सव में महिलाओं की भारी भागीदारी रही। ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं। धार्मिक और पौराणिक महत्व भी है।
कार्यक्रम की सह-अध्यक्ष राधिका अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं ने मेहंदी, झूला, गीत और खेलों के माध्यम से तीज के महत्व को जीवंत किया। रोटरी क्लब आगे भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
इस अवसर पर सरिता अग्रवाल, ममता अरोड़ा, अनूपा सुबुद्धि, शीलू भाटिया, सौम्या गर्ग, विनीशा गर्ग, सिमरनजीत कौर, नीतू, रिचा, अर्चना, हर्षिता आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधान, मेहंदी, झूले और लोकगीतों ने तीज के पर्व को यादगार बना दिया।


More Stories
शिवडेल स्कूल जगजीतपुर एवं डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
भारतेंदु समिति का भव्य शताब्दी समारोह एवं 176 वें भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव में 20 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन