हरिद्वार, 2 अगस्त26 : कांवड़ सेवादल सीतापुर द्वारा आयोजित 42वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने अतिथि के रूप में सहभागिता कर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की तथा उन्हें भोजन प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने कांवड़ सेवादल सीतापुर के सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। सेवा, समर्पण और श्रद्धा का यह अद्भुत संगम समाज में मानवता, सहयोग और धार्मिक आस्था का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा कर उन्हें आत्मिक संतोष, आनंद एवं आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने कांवड़ सेवादल सीतापुर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण और सेवाभाव अनुकरणीय है तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर नितिन चौहान, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, अंबरीश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा: दस दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का शुभारम्भ
भारतीय ज्ञान परम्परा पर मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और चमन लाल स्वायत्त महाविद्यालय द्वारा संयुक्त कॉन्फ्रेंस का आयोजन
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग