August 2, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए

हरिद्वार 02 अगस्त 2026:  कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने शंकराचार्य चौक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्तों को फल एवं जूस वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता एवं सेवाभाव के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रत्येक शिवभक्त को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किए गए स्वागत और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

About The Author