संजीव शर्मा, हरिद्वार: भेल वर्कर्स यूनियन (हिंद मजदूर सभा संबद्ध), बीएचईएल हरिद्वार की नई कार्यकारिणी का गठन यूनियन कार्यालय में सर्वसम्मति से किया गया। आयोजित बैठक में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यकाल के लिए नई टीम का एकमत से चयन किया।
सर्वसम्मति से यशोदा नंदन को यूनियन का अध्यक्ष तथा हंस राज कटारिया को महामंत्री निर्वाचित किया गया। दोनों पदाधिकारी लंबे समय से कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और कर्मचारियों के बीच उनकी मजबूत पहचान है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष यशोदा नंदन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा यूनियन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों का शीघ्र समाधान और 2027 वेतन पुनरीक्षण पर रहेगा फोकस।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनियन की प्राथमिकता कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए बीएचईएल प्रबंधन से प्रभावी वार्ता करना होगी।
साथ ही वर्ष 2027 में प्रस्तावित वेतन पुनरीक्षण को लेकर कर्मचारियों को समय-समय पर जागरूक किया जाएगा, ताकि उनकी मांगों को संगठित एवं प्रभावी ढंग से रखा जा सके।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।


More Stories
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग
‘अंतस 3’ की सफलता के बीच आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना की जोड़ी को मिल रहा दर्शकों का खास प्यार
निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत