April 16, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

शर्मनाक: देहरादून के नामी रेस्टारेंट के महिला वॉशरूम में छुपा था रिकॉर्डिंग मोबाइल कैमरा, मचा हंगामा

Img 20240817 075535

देहरादून के थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने एक नामी रेस्टोरेंट के लेडीज वॉशरूम में मोबाइल कैमरा से अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

कैमरा लगा होने की बात का पता चलते ही वहां मौजूद लोगों का जब हंगामा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वॉशरूम से मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि चकराता रोड बल्लूपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के सामने स्थित आनन्दम रेस्टोरेंट के वॉशरूम में मोबाइल बरामद हुआ।

मामले का खुलासा होते ही रेस्टोरेंट में बैठे महिलाओं और कुछ लोगों ने इसका जमकर विरोध करना शुरू कर दिया।

हंगामा बढ़ते ही रेस्टोरेंट का मालिक भी मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह के सख्त निर्देश पर केंट पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

रेस्टोरेंट के वॉशरूम में छिपाये गए रिकॉर्डिंग मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

घटना के सम्बन्ध में रेस्टोरेंट के संचालक व रेस्टोरेंट में नियुक्त सभी कर्मियों से गहनता से पूछताछ करने पर रेस्ट्रोरेंट में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले एक कर्मचारी की बातों पर सदेंह होने पर पुलिस द्वारा उसे मौके से हिरासत में लिया गया, जिसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा महिला वाशरूम में मोबाइल छुपाकर रखना स्वीकार किया गया तथा बताया कि वह रेस्टोरेंट में बने तीनो महिला वाशरूम में सफाई का काम करता है।

इस दौरान उसके द्वारा महिला वाश रूम में मोबाइल/डिवाइस छिपाकर रख दिया था तथा महिलाओ को जब वाशरूम में मोबाइल रखे होने की जानकारी हुई तथा वे लोग जब इसकी शिकायत रेस्ट्रोरेंट संचालक से करने के लिये गये, उसी दौरान अभियुक्त द्वारा वाशरूम से मोबाइल को हटाकर दिया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु फॉरेंसिक लैब भेजा जायेगा।

महिला अपराध से जुड़े इस मामले में एसएसपी देहरादून ने स्थानीय पुलिस को पारदर्शी तरीके से जांच-विवेचना कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

About The Author

You may have missed