- डीपीएस रानीपुर बीएचईएल की छात्रा काव्या सहगल ने लेख के माध्यम से सड़क को बताया जीवन का आईना
नवल टाइम्स,हरिद्वार: डीपीएस स्कूल रानीपुर बीएचईएल हरिद्वार की कक्षा 10 की छात्रा काव्या सहगल ने अपने भावपूर्ण लेख “सड़क : जीवन के सफ़र की मूक साक्षी” के माध्यम से सड़क को केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि जीवन के अनगिनत पलों की साक्षी के रूप में प्रस्तुत किया है।
लेख में काव्या ने सड़क के माध्यम से मानव जीवन की दिनचर्या, भावनाओं और रिश्तों को बेहद संवेदनशील ढंग से चित्रित किया है। उन्होंने सुबह स्कूल जाती बच्चों की बस, काम पर निकलते लोग, बुजुर्गों की सैर, दोपहर की थकान और शाम को घर लौटते पिता का इंतजार करते बच्चों जैसे दृश्यों को सुंदर शब्दों में पिरोया है।
काव्या ने अपने लेख में सड़क को एक ऐसी मूक साक्षी बताया है, जो हर दिन लोगों की खुशियां, संघर्ष, हंसी और भावनाओं को अपने भीतर समेटे रहती है। लेख में सड़क पर चलने वाले वाहनों और लोगों के व्यवहार को भी रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है।
लेख का संदेश यह है कि सड़क केवल मंज़िल तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन के सफ़र और उससे जुड़ी यादों का प्रतीक है। काव्या की रचनात्मक अभिव्यक्ति और संवेदनशील सोच की पाठकों द्वारा सराहना की जा रही है।
About The Author
संजीव शर्मा
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com


More Stories
हरिद्वार: शिवडेल स्कूल बीएचईएल में अलंकरण समारोह आयोजित, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व व अनुशासन की शपथ
हरिद्वार: शिक्षित युवा ही उन्नत समाज व विकासशील देश का आधार होता है- विधायक आदेश चौहान
महानिदेशक सूचना से मिले प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री, पत्रकारों की निरस्त मान्यता बहाल करने को दिया ज्ञापन