May 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

सड़क : जीवन के सफ़र की मूक साक्षी, छात्रा काव्या सहगल का लेख

  • डीपीएस रानीपुर बीएचईएल की छात्रा काव्या सहगल ने लेख के माध्यम से सड़क को बताया जीवन का आईना

नवल टाइम्स,हरिद्वार: डीपीएस स्कूल रानीपुर बीएचईएल हरिद्वार की कक्षा 10 की छात्रा काव्या सहगल ने अपने भावपूर्ण लेख “सड़क : जीवन के सफ़र की मूक साक्षी” के माध्यम से सड़क को केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि जीवन के अनगिनत पलों की साक्षी के रूप में प्रस्तुत किया है।

लेख में काव्या ने सड़क के माध्यम से मानव जीवन की दिनचर्या, भावनाओं और रिश्तों को बेहद संवेदनशील ढंग से चित्रित किया है। उन्होंने सुबह स्कूल जाती बच्चों की बस, काम पर निकलते लोग, बुजुर्गों की सैर, दोपहर की थकान और शाम को घर लौटते पिता का इंतजार करते बच्चों जैसे दृश्यों को सुंदर शब्दों में पिरोया है।

काव्या ने अपने लेख में सड़क को एक ऐसी मूक साक्षी बताया है, जो हर दिन लोगों की खुशियां, संघर्ष, हंसी और भावनाओं को अपने भीतर समेटे रहती है। लेख में सड़क पर चलने वाले वाहनों और लोगों के व्यवहार को भी रोचक शैली में प्रस्तुत किया गया है।

लेख का संदेश यह है कि सड़क केवल मंज़िल तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन के सफ़र और उससे जुड़ी यादों का प्रतीक है। काव्या की रचनात्मक अभिव्यक्ति और संवेदनशील सोच की पाठकों द्वारा सराहना की जा रही है।

About The Author