July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

सीएम धामी के जन्मदिन पर अंध विद्यालय में पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने किया भोजन प्रसाद वितरित

Img 20240916 Wa0055
  • युवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया संजय गुप्ता ने मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

हरिद्वार:  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 49 वें जन्मदिन के अवसर पर लक्सर के पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने भूपतवाला हरिद्वार में स्थित अजर धाम अंध विद्यालय में विद्यार्थियों को भोजन प्रसाद वितरित किया और बच्चों को उपहार बांटे।

इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास के लिए कई कार्य की है और उन्हें इस अंध विद्यालय में आमंत्रित किया जाएगा और इस विद्यालय को कॉलेज के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। कहाकि प्रदेश के लोकप्रिय जननायक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया।

श्री धामी के जन्मदिन पर युवाओं में खुशी और जोश देखने को मिला। कारण की पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जो विकास की गति दी उसमें सबसे ज्यादा अगर किसी को लाभ मिला है तो वह हमारे युवा हैं। धामी के बेरोजगारी खत्म करने के संकल्प ने युवाओं को प्रदेश से बाहर जाने से रोका है। इसी तरह वह राज्य का नेतृत्व करते रहें और हमारे सपनों को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अच्छे स्वास्थ्य दीर्घायु और उनके जीवन में सफलता की कामना की गई।

विद्यालय के संचालक स्वामी श्यामानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बच्चों को संजय गुप्ता की ओर से प्रसाद वितरित किया गया और उन्होंने कई बार इस विद्यालय की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को हम जल्दी ही कॉलेज के रूप में विकसित करना चाहते हैं और यह उत्तराखंड का पहला अंध कॉलेज होगा।

उन्होंने कहा कि हम सब लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु जीवन और एक सफल राजनेता की जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गान राष्ट्रभक्ति के गीत गए।

About The Author

You may have missed