हरिद्वार: लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत बुजुर्ग ने अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर की है।
जानकारी के अनुसार रुड़की गंगनहर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी रामकुमार उम्र 82 वर्ष पुत्र नत्थू सिंह ने गुरुवार की सुबह अपनी दो नाली बंदूक से अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े। उन्होंने देखा की रामकुमार का शव कमरे में पड़ा है। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस संबध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि परिजनों ने बताया है की बुजुर्ग लम्बे समय से डिप्रेशन में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



More Stories
महाविद्यालय बलुवाकोट मे मादक पदार्थों पर नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित
महाविद्यालय मालदेवता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर 11128 का इंडक्शन प्रोग्राम सम्पन्न
सेवा संकल्प अभियान: सतनाम किड्स प्ले स्कूल में पार्षद योगेंद्र सैनी ने बच्चों को प्रमाणपत्र किये वितरित