- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सड़कों पर उतरे पुलिस के जवान
- आगामी दिनों में भी जारी रहेगा पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान
- वनवे व्यवस्था को किया जा रहा है सख्ती के साथ लागू
हरिद्वार: आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आज दिनाँक 21-04-25 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत हरकी पैडी से बाल्मिकी चौक, गुजरांवाला चौक तक कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सड़कों के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया ।
साथ ही पोस्ट ऑफिस तिराह से वाल्मिकी चौक, रजिस्ट्ररी तिराहा, गुजरावाला चौक, रोडीबेलवाला मैदान, शंकराचार्य चौक, तुलसी चौक तक ई-रिक्शा/टैम्पो को वनवे को शत प्रतिशत पालन कराया जा रहा है।
इस दौरान अतिक्रमण करने वाला दुकानदारों के विरुद्ध मौके पर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत 82 चालान काट कर ₹20,500/- जुर्माना वसूला गया तथा सभी को हिदायत दी गयी कि भविष्य में अतिक्रमण न किया जाय।
यदि पुनः अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।


More Stories
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी का गठन
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तीसरे दिन 13 छात्र-छात्राओं ने दाखिल किया नामांकन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत, दाखिल हुए नामांकन पत्र