एनटीन्यूज़,हरिद्वार: हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश चौहान व उनके पत्रकार पुत्र संजय चौहान के खिलाफ झूठा पोस्को में मुकदमा दर्ज करने तथा मानसिक और आर्थिक रूप से परेशानी देने पर उत्तराखंड मानव आयोग अधिकार ने हरिद्वार के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है।
बताते चलें कि 06 अगस्त 2021 को पत्रकार व उनके पुत्र के खिलाफ पुलिस ने पोस्को में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके विरोध में हरिद्वार प्रेस क्लब सहित उत्तराखंड के कोने-कोने से पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने व इस मुकदमे को खत्म करने की मांग की थी तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, रजिस्टार जनरल हाई कोर्ट नैनीताल और राज्यपाल, राष्ट्रपति, केंद्रीय गृह सचिव, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पत्रकार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने वाले भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की संपत्ति से पत्रकार को मुआवजा दिलाने की मांग की थी, इस संबंध में उत्तराखंड मानव आयोग अधिकार में हरिद्वार के एसएसपी से पत्रकार उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट मांगी है।



More Stories
संस्कृति स्कूल में 22वाँ वार्षिकोत्सव “EIRA” संपन्न: नन्हे बच्चों ने बिखेरा सपनों और रचनात्मकता का जादू
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई