हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में फंसे दो युवकों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, देखें रेस्क्यू का विडियो
हरिद्वार। हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज बहाव में फंसे दो अलग-अलग युवकों को मौके पर तैनात एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। दोनों युवकों को सकुशल गंगा से बाहर निकालकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान मनीष पुत्र ठाकुर सिंह, निवासी सूरजकुंड, मेरठ (उत्तर प्रदेश) तथा योगेश पुत्र सज्जन, निवासी जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए थे। सूचना मिलते ही कांगड़ा घाट पर तैनात SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
SDRF की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों की स्थिति सामान्य बताई गई और उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
SDRF ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही जाएं तथा तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन