अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, रुड़की : हरिद्वार के रुड़की में बाइक सवार श्रद्धालु को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली का अलीपुर निवासी नकुल (24) अपने दोस्त सुनील शर्मा और अंकित चौहान के साथ शनिवार को बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहा था। नकुल अपनी बाइक पर था। जबकि सुनील शर्मा और अंकित दूसरी बाइक पर थे। जैसे ही तीनों हरिद्वार हाईवे पर गोल्डन बैंक्वेट हॉल के सामने पहुंचे तो नकुल एक ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। वहीं नकुल के दोनों दोस्तों को घटना का पता नहीं चला पाया था। बाद में पुलिस ने दोनों को मोबाइल पर हादसे की जानकारी दी। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
राजकीय कन्या महाविद्यालय ,कैथून कोटा में योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के चतुर्थ दिवस ‘पेंटिंग्स ऑन वॉल’ प्रतियोगिता आयोजित
नैनीताल: महाविद्यालय कोटाबाग में ए.बी.एस.एस. साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिन “संवाद प्रतियोगिता” आयोजित