हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में एक घर में घुसकर रंजिश के चलते करीब आधा दर्जन हमलावरों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
हमलावरों ने घर में सामान में आग भी लगा दी। लोगों के पहुंचने पर हमलावर भाग खड़े हुए। घटना लक्सर कोतवाली के गांव भिक्कमपुर जीतपुर की है।
गांव भिक्कमपुर जीतपुर निवासी कासिम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात करीब 8 बजे उसकी पत्नी बानो बच्चों के साथ घर में बैठी खाना खा रही थी।
इसी दौरान गांव के अशरफ, हबीब, सलमान, युनूस, रिजवान और इमरान लाठी-डंडे व सरिए लेकर उसके घर में घुस आए और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे बारू व मनव्वर ने उसकी पत्नी को हमलावरों से बचाने का प्रया किया, किन्तु हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
हमले में घायल हुई महिला को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार