हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने प्रातः 10ः30 बजे अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, कनि0 अभियन्ता सहित 04 कार्मिक अनुपस्थित मिले, जबकि पूर्वान्ह 10ः25 बजे अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल कार्यालय निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता सहित 04 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये तथा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय रोशनाबा में 10ः15 बजे की गई छापेमारी के दौरान अधिशासी अभियंता सहित 11 कार्मिक अनुपस्थित मिले।
जिलाधिकारी ने छापेमारी के दौरान अनुपस्थित पाये गये सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा।
जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग