हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने घर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली।
महिला के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस तत्काल ही मौके पर पहुंची तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब आत्महत्या के कारणों की जाच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ज्वालापुर स्थित चोर गली तपोवन नगर निवासी गजेंद्र कुमार की पत्नी रीना उम्र 38 वर्ष ने गुरुवार को अपने ही घर में पंखे से लटक फांसी लगा दी।
जब तक परिजनों को पता लगा तब तक रीना दम तोड़ चुकी थी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक फिलहाल शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने मे जुटी है।


More Stories
“स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार पुलिस ने दिया सावन का तोहफा, लौटाये 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने किया फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण