- ज्वालापुर पुलिस की उपलब्धि: लगभग दो लाख रु की चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़, हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 440 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है आरोपी का एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सामने पेश किया ।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि एसएससी के दिशा-निर्देशों पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुवार शाम मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी बीएचईएल क्षेत्र से धीरवाली होते हुए एक व्यक्ति अवैध चरस लेकर आ रहा है, सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को धीरवाली बैरियर नंबर 05 के पास रोककर तलाशी ली तो उसके पास से करीब ₹2 लाख की कीमत की 440 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, आरोपी का नाम मुशर्रफ पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत