हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक घर में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से दो महिलाएं व एक पुरुष फरार हैं। सभी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र के अंसारी मस्जिद के निकट एक घर में चकला चलाए जाने की सूचना क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस को मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उक्त घर पर छापेमारी की तो वहां से पुलिस को दो महिलाएं व एक पुरुष अनैतिक देह व्यापार करते मिले। जिन्हे पुलिस पकड़कर थाने लेकर आई। जबकि पुलिस को देख घर का मुखिया शहरुम अली पुत्र शमशेर अली व उसकी पत्नी मीना पत्नी शहरूम व एक अन्य महिला सोनी पुत्री शाहरूम अली मौके से फरार हो गए।
पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने नाम अरशद अली पुत्र शमशेर अली निवासी पुरानी सब्जी मंडी कोतवाली ज्वालापुर, राधिका पुत्री रवींद्र पत्नी अंकित निवासी मोहल्ला कड़च ज्वालापुर व विशाखा चौहान पुत्री सुदामा चौहान निवासी गली नंबर 3 शास्त्री नगर ज्वालापुर बताए।
तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देहव्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहीं फरार तीन अभियक्तों की तलाश जारी है।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी