हरिद्वार: युवती की हत्या करने के बाद युवक कोतवाली पहुंचा और पत्नी की हत्या की बात कही। युवक की बात सुनकर पुलिस भौचक रह गई और युवक की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
आरोपी युवक ने ज्वालापुर निवासी युवती से तीन माह पहले कोर्ट मैरिज की थी।
जानकारी के अनुसार कलियर निवासी एक युवक शादाब शाम के समय सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक महिला की हत्या कर दी है, जिसका शव मेहवड़ के समीप एक बाग में पड़ा है।
युवक की बात सुनकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने घटनास्थल की जानकारी ली। घटना स्थल कलियर होने के कारण सिविल लाइंस पुलिस ने कलियर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस युवक को लेकर मौके पर पहुंची। जहां पत्नी का शव आम के बाग के पास नाले में पड़ा था और उसका गले को चुन्नी से दबाया हुआ था।
युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।



More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: महिला कर्मचारियों को करवा चौथ पर मिलेगी सरकारी छुट्टी, शासन ने जारी की अधिसूचना
हरिद्वार: डॉ. मनु शिवपुरी की अध्यक्षता में हुई ‘पाॅश एक्ट’ समिति की आवश्यक बैठक
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमण्डल) में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन