- परिवहन सुविधा प्रदान करने में समिति की अहम भूमिका-मदन कौशिक
संजीव शर्मा,हरिद्वार, 3 मार्च: टाटा सूमो चालक व मालिक कल्याण समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष बबलू चैहान, सचिव मदनपाल, सहसचिव राजकुमार थापा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, उपकोषाध्यक्ष धर्मपाल नेगी, सदस्य अनूप नेगी, धर्मेन्द्र सिंह, अशरफ अली, गंगादत्त सती व माया देवी को नगर विधायक मदन कौशिक ने पद के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर मदन कौशिक कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में बड़ी संख्या में यात्री व श्रद्धालु आते हैं। यात्री श्रद्धालुओं को अच्छी परिवहन सुविधा प्रदान करने में टाटा सूमो चालक व मालिक कल्याण समिति अहम भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार हरिद्वार के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। जिससे हरिद्वार में सुविधाएं बढ़ेगी और यात्रीयों की संख्या में भी इजाफा होगा। जिसका लाभ सभी को मिलेगा। विशेषतौर पर परिवहन व्यवसाय तेजी से बढ़ेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यात्रीयों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनसे मित्रवत् व्यवहार करें।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी ने कहा कि सभी को साथ लेकर चालक व मालिकों के हित में कार्य करेंगे। इस दौरान पूर्व सभासद सुभाषचंद, बस स्टैंड आटो यूनियन के अध्यक्ष कपिल विश्नोई, रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंडित परविन्दर, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संजय शर्मा, रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष महेश कुकरेती, रेलवे स्टेशन रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राजू मनोचा, कोतवाली आटो स्टैंड के अध्यक्ष महेश शर्मा, कमांडर मैक्स यूनियन चंडीघाट के पदाधिकारी मौजूद रहे।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ