हरिद्वार: पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक होटल में छापेमारी करते हुए आठ लड़कियो और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किये युवकों में होटल का मैनेजर भी शामिल है। बताया गया है कि लंबे समय से इस होटल में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा था।
रुड़की में एक बार फिर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सेक्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने मलकपुर चुंगी के समीप स्थित होटल श्रीनिवास में छापा मारा। इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। टीम द्वारा होटल की घेराबंदी करते हुए सभी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गई।
होटल से आठ युवतियों और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों में होटल का प्रबंधक भी शामिल है, जिससे पूछताछ जारी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि अभी हिरासत में लिए युवक युवतियों से पूछताछ की जा रही है।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक