हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दिखती ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवम् सीएम जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं की विभागवार समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान समस्याओं के निस्तारण में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, चकबंदी अधिकारी रुड़की, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर, तहसीलदार हरिद्वार तथा रुड़की का माह जून का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवम् लेटलतीफी क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण करते हुए जनता को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु अधिकारी स्वयं समस्या पंजीकृत कराने वाले व्यक्तियों से दूरभाष पर वार्ता करें और समस्या का प्रभावी निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों द्वारा की जा रही कॉल्स की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही हैं। उन्होंने जब समस्याओं का प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल