नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक कल दिनाँक 17 दिसम्बर 2023 भेल सामुदायिक केंद्र सेक्टर 1 में आयोजित की गई।
बैठक में चर्चा के मुख्य बिन्दु निम्न प्रकार देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति का वार्षिक कैलेंडर मुद्रण, कार्यालय हेतु स्थान संबंधी, क्षेत्रवार हर पूर्व सैनिक तक पहुँच बनाना, 26 जनवरी के कार्य क्रम संबंधी, और जीवन प्रमाण पत्र भी किये गए।
समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद सक्लानी सभी को अपने अपने क्षेत्र में हर पूर्व सैनिक तक पहुँच बनाने को ले कर विशेष जोर दिया। सचिव विजय शंकर चौबे ने सभी बिंदुओं को क्रम वार बताया। सभी बिंदुओं पर सदस्यों ने अपनी अपनी राय दी।
इस बैठक में मुख्य रूप से श्री बी एस शर्मा, पी सी भट्ट, मुकेश गुप्ता,आशा मलोहत्रा, मनोज भट्ट, बी डी शर्मा, योगेंदर् पुरोहित, पर्वेदर् कुमार, शंभु बैठा, बिष्ट जी, धीमान जी, ओम प्रकाश थापा, आदि उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा: भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांतीय कार्यकारणी घोषित, सिसोदिया महामंत्री और श्रीमती राजेश महिला विभाग अध्यक्ष
महाविद्यालय नानकमत्ता में एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता योजना अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: जमीन मालिक और कॉलोनाइजर के विवाद में फंसे प्लॉट खरीदार, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार