हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में एंटी रैगिंग समिति द्वारा विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रैगिंग के दुष्परिणामों एवं उसके विरुद्ध लागू सख्त नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) विजय कुमार महोदय ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जो विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, आपसी सम्मान एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने एंटी रैगिंग समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया।
नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों निधि, काजल, देवांशू, तस्मिया हुसैन, सार्थक, अक्षिता सैनी, रमन पाल, सुहेब आलम, अजय, तरुण, अमन, ज्योति, कोमल एवं नैना ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रैगिंग के खिलाफ सशक्त संदेश प्रस्तुत किया। उनके अभिनय ने उपस्थित सभी को जागरूक और प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन एंटी रैगिंग समिति की प्रभारी डॉ. अलका सैनी के नेतृत्व में किया गया। समिति के सदस्य डॉ. राखी बालियान, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. विजय, श्रीमती अंजली सैनी एवं सुश्री मोनिका रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि रैगिंग एक दंडनीय अपराध है और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
अंत में विद्यार्थियों को रैगिंग के विरुद्ध जागरूक रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।


More Stories
गजा: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की स्वगणना,, प्रदेशवासियों से भी की स्वगणना करने की अपील
राजकीय महाविद्यालय पाबौ में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला में एम. एस.ऑफिस (एडवांस्ड) पर हुआ व्याख्यान