हरिद्वार: नशे में हुड़दंग करना व हवाई फायर करना बिजली महकमे के एक ठेकेदार व विद्युतकर्मियों को महंगा पड़ा।
सूचना पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी सहित अन्य विद्युतकर्मियों को पुलिस एक्ट 81 के तहत गिरफ्तार किया। हालांकि देर रात सभी को जुर्माना कर थाने से रिहा कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक बीती देर रात रेगुलेटर पुल के पास स्थित बिजली घर में ठेकेदार व बिजलीकर्मियों की पार्टी चल रही थी, जिसके ठेकेदार पुलकित पुत्र वीरेंद्र निवासी झवरेडी थाना झबरेड़ा हरिद्वार ने नशे में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किया जिसकी आवाज सुन गश्त कर रहे चेतक पुलिस कर्मी वहा पहुंचे। जिसके बाद फायरिंग के आरोपी ठेकेदार पुलकित व 4 विद्युतकर्मियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
कोतवाली में फायरिंग के आरोपी ठेकेदार पुलकित के खिलाफ आर्म्स एक्ट 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया व उसके साथ पार्टी मना रहे बिजली विभाग के कर्मचारी राजेश कुमार पुत्र मदनलाल निवासी टिवडी थाना रानीपुर, वरुण पवार पुत्र सुरेंद्र पवार निवासी पथरी पावर हाउस बहादराबाद हरिद्वार, पंकज पुत्र जगपाल निवासी उदय विहार जगजीतपुर कनखल हरिद्वार, अमित कुमार पुत्र अरुण कुमार निवासी शिव मील बहादराबाद हरिद्वार को खुलेआम हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस एक्ट 81 के तहत चालान किया गया।
मेडिकल में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। हालांकि देर रात सभी को जुर्माना पर रिहा कर दिया गया। जप्त की गई रिवाल्वर को परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा दिया गया।


More Stories
प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिरकत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आईसीटी सेल एवं मिशन कर्मयोगी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत