हरिद्वार: हरिद्वार में पतंजलि के वेलनेस सेंटर की तीसरी मंजिल से मरीज कूदने मौत का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, दिमागी बीमारी का इलाज कराने पतंजलि योगपीठ आए एक मरीज ने संस्थान की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
इससे पतंजलि में हड़कंप मच गया। तुरन्त घटना की सूचना पतंजलि के सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह लगभग 8.30 बजे पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक मरीज ने पतंजलि योगपीठ की छत से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी राजीव कुमार उम्र 42 वर्ष का मानसिक बीमारी का इलाज पतंजलि योगपीठ में चल रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी नीरज पति को लेकर पतंजलि आई थी। आज सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


More Stories
दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने किया उद्घाटन
स्वास्थ्य, संतुलन एवं सकरात्मकता का संदेश देगा साप्ताहिक योग शिविर : प्रो.एम.एस रावत
गजा: स्वरोजगार मे पिरुल इकट्ठा करके लाखों की कमाई, आय के साथ वनाग्नि घटनाओं पर रोक