एनटीन्यूज़,हरिद्वार: हरिद्वार-रूड़की हाईवे पर एक बाइक सवार दम्पत्ति को रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। भाग रहे बस चालक को लोगों ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
आज दोपहर पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम एक्कड़ कलां निवासी शमशेर अपनी पत्नी भूरी के साथ बाइक पर सवार होगा रूड़की जा रहे थे।
जैसे ही बाइक बेलडी गांव के पास पहुंची तो हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण से बाइक पर पीछे बैठी भूरी नीचे गिर गई और बस के पहिए के नीचे आ गयी। जिस कारण से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गयी। इसी दौरान बस चालक ने भागने का प्रयास किया, किन्तु ग्रामीणों ने पीछा कर बस चालक को पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई दीप कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ