अभिनव कौशिक,एनटीन्यूज़, हरिद्वार: लक्सर के खानपुर थाना पुलिस ने अपने ही जीजा की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोनू है जो यूपी के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर का रहने वाला है। मोनू पर अपने ही जीजा की हत्या का आरोप है।
पुलिस इस मामले में आरोपी की बहन और उसके बेटे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मामला खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव का है जहां बीती 12 जुलाई की रात को जय भगवान गिरी और उसकी पत्नी अर्चना गिरी के बीच विवाद हो गया था। पति-पत्नी के बीच विवाद इतना गहरा गया कि अर्चना ने गमछे से जयभगवान का गला दबा दिया। गमछे से दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी रात अर्चना ने अपने भाई मोनू और अपने बेटे की मदद से पति के शव को ले जाकर बाणगंगा नदी में फेंक दिया था।
पुलिस ने इस हत्याकांड में मुकदमा दर्ज कर उसी दौरान मामले का खुलासा कर दिया। जिसके बाद जयभगवान गिरी की पत्नी और बेटे को जेल भेज दिया गया।
लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोनू अपने भांजे को लेने के लिए तुगलपुर गांव आ रहा है। बीती रात पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी मोनू को डीएस रोलिंग फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी मोनू ने स्वीकार किया है कि अपने जीजा की हत्या में बहन का साथ दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


More Stories
कोटा: लोहड़ी पर्व पर पंजाबी पारम्परिक गीतों एव धुनो पे थिरके गुरु नानक वासी
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हुआ लोहड़ी पर्व का भव्य सांस्कृतिक आयोजन
भजनलाल शर्मा सरकार का युवाओं का भविष्य संवारने वाला ऐतिहासिक कदम – अरविन्द सिसोदिया