डी पी उनियाल, गजा: नगर पंचायत गजा व शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल, ओमकारानंद विध्यालय, पी एम श्री अटल उतकृष्ट इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्यामंदिर,जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्याल, राजकीय पालिटेक्निक कालेज,तहसील गजा,सभी बैंकों, डाकघर, सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया तथा धूमधाम के साथ स्वाधीनता दिवस मनाया गया।
गजा बाजार में शहीद बेलमती चौहान स्मारक मेंभा व टैक्सी स्टैंड मे वाहन चालकों ने भी झंडारोहण किया।
विद्यालयों के छात्र छात्राओं नेताओं ने बाजार में तिरंगा लेकर देशवासियों की भक्ति से ओतप्रोत गीतों के साथ प्रभात फेरी निकाली तथा विभिन्न झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया, नगर पंचायत गजा कार्यालय में अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कियाा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती ने भी सम्बोधित किया, सभासदों जसवंत सिंह चौहान, रंजना चौहान, प्रियंका चौहान, जमुना देवी, राजेन्द्र सिंह, पूर्व सभासद विनोद सिंह चौहान, सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी गण व अन्य नागरिक शामिल हुए, तहसील परिसर में तहसीलदार राजेन्द्र सिंह गुनसोला ने ध्वजारोहण किया तथा नगर के वरिष्ठ नागरिकों को माल्यार्पण व शाल ओढाकर सम्मानित किया।
शिखर स्कालर्स ऐकेडमी हाई स्कूल गजा,ओमकारानंद विध्यालय, इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, पोखरी, चाका , मे भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाये जाने का समाचार है,


More Stories
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान, डीएम मयूर दीक्षित ने कहा—इनके वंशजों की सेवा करना गौरव की बात
राजकीय महाविद्यालय कमांद में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस