हरिद्वार: भाजपा नेता को घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष ने भी भाजपा नेता के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीरपुर निवासी मेहरबान अंसारी भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला कोषाध्यक्ष हैं।
आरोप है कि शुक्रवार रात मेहरबान अपने घर में बैठा था, तभी पड़ोस में रहने वाला एहसान व उसका भाई अपने साथियों सहित लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आया और उसे बुरी तरह पीटने लगा। शोर सुनकर उसका भाई व अन्यों ने किसी तरह उसे बचाया।
आरोप है कि जाते जाते आरोपी गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल अवस्था में मेहरबान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामला दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े का है। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले में दोनों पक्षों के एहसान, समीर, गुलरेज, समरेज, मोईन, साहिब, आरिफ, सारिक, तौहीद, फराज, गुलशेर, बिल्लू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग