हरिद्वार: तीर्थ नगरी हरिद्वार में एक ही दिन में दो हत्याओं से हड़कंप मच गया सोमवार को सुबह जहां एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो, वहीं शाम होते-होते कनखल थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियारों हथियार से हत्या करने की घटना सामने आई है।
76 साल के डॉक्टर अशोक चड्ढा का लहूलुहान कर उनके बैरागी कैंप के पास स्थित घर में मिला मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर हत्या के कर्म की तलाश शुरू कर दी है।
एक ही दिन में हुई दो हत्याओं ने हरिद्वार पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है हालांकि सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बुजुर्ग की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यह पुलिस के लिए एक ही दिन में दो हत्या होना काफी चुनौती पूर्ण है।
उन्होंने कहा कि डॉ अशोक चड्ढा अकेले ही इस आवास में रहते थे एसपी ने कहा कि मौके का निरीक्षण करने के बाद ऐसे संकेत मिले हैं, की हत्या करने वालों में अकेला व्यक्ति नहीं था उसके साथ और भी लोग थे साथ ही इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- डॉ. इवान्शु सैनी
धनौरी पी.जी. कॉलेज में विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में हुआ एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग: महाविद्यालय जखोली के स्वयंसेवियों ने इंद्रनगर महाविद्यालय लिंक मार्ग पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान