हरिद्वार: हरिद्वार में गोली चलने से एक गार्ड की मौत का मामला सामने आया है। प्रेमनगर आश्रम के बाहर बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर कैश डिलीवरी वाहन के सिक्योरिटी गार्ड की राइफल गिरने से चली गोली लगने से उसके ही सहकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना कल सोमवार शाम करीब चार बजे की है। बैकों से कैश लाने-जाने का कार्य करने वाली अंबे सिक्योरिटी का कैश डिलीवरी वाहन शाम को कैश छोड़ने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रेमनगर आश्रम पहुंचा था। बैंक में कैश जमा कराने के बाद जब सिक्योरिटी कर्मचारी वापस जाने लगे। इसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड जितेंद्र निवासी रावली महदूद ने वाहन से अपनी लाइसेंसी राइफल उठाई।
जैसे ही राइफल उठाई तो वह नीचे गिर गई। राइफल नीचे गिरते ही गोली पास में ही खड़े कर्मचारी आदित्य के पेट में जा लगी। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ कर्मचारी को तत्काल कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोली लगने की सूचना पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, एसएसआई संतोष सेमवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


More Stories
हरिद्वार: कुंभ निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर, व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के द्वि-दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में एम.एससी. के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन