संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़, हरिद्वार: असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा आज देश भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। धर्मनगरी हरिद्वार में भी दशहरा पर्व की धूम देखने को मिली।
दशहरा पर्व के मौके पर बीएचईएल सेक्टर-2 में भी रावण का पुतला दहन किया गया। सेक्टर-2 में कालोनी के बच्चों ने कई दिन मेहनत करके रावण का पुतला तैयार किया था, पुतला बनाने तथा रामलीला के मंचन में याशिका, परी, आशिया, यश ,समर्थ, विधि , गौरी , मिष्ठी ,कायनात, फलक परिधि, ओम, सिद्दित आदि बच्चों की मेहनत रही.
साथ ही बताते चलें कि दशहरा के पर्व पर दिखाई जाने वाली रामलीला की संस्कृति को भी आगे बढ़ाते हुए इन बच्चों ने रामलीला का भी आयोजन किया बच्चों के द्वारा किए गए इन प्रयासों को स्थानीय लोगों ने काफी सराहा रोजाना रामलीला के समय बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े लोगों शामिल रहते थे और आज भी रावण दहन के समय बड़ी संख्या में लोग एकत्र रहे.
वहीं दूसरी ओर गोल गुरूद्वारा के पास आदर्श नगर कॉलोनी में भी बच्चों ने भी करके कई दिनों की मेहनत से तैयार करके रावण बना कर आज दहन किया यहां रावण बनाने वाले बच्चों में मोहित, हर्षा, सिस्टू , शौर्य शर्मा, नमन शर्मा ,तनिष्क आदि बच्चों का सहयोग रहा






More Stories
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में धनौरी पी.जी. कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 7 पदक
नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरकीपैड़ी क्षेत्र में तीर्थ पुरोहितों और यजमानों में मारपीट, समझौता कराने पहुंचे पार्षद से भी हाथापाई