हरिद्वार: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज हरकी पैड़ी पर पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गंगा आरती में शामिल होकर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
महामहिम राज्यपाल के हरकी पौड़ी पहुॅचने पर श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज झा,स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, प्रचार सचिव शैलेश मोहन,घाट व्यवस्था सचिव वीरेंद्र कौशिक,सचिव देवेन्द्र पटुवर,सचिव उज्जवल पंडित,विशेष आमंत्रित सदस्य अरविन्द अधिकारी,अनमोल मल ने अंगवस्त्र,गंगगजलि आदि भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह,एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,नगर आयुक्त वरूण चौधरी,एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह,सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह आदि उपस्थित थे।


More Stories
हरिद्वार : ‘वेज बिरयानी’ बनाम ‘वेज पुलाव’ पर बढ़ा विवाद, पोस्टर बदलो अभियान शुरू
हरिद्वार: अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर हंगामा, व्यापारियों और नगर निगम आमने-सामने
हरिद्वार: चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा के 10 छात्रों का सेना के लिए हुआ चयन