हरिद्वार: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर हरिद्वार में भारी उत्साह देखा गया।
मेयर किरण जैसल के कार्यालय पर भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है और उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।
उन्होंने बंगाल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की जनता ने ममता बनर्जी के शासन से त्रस्त होकर भाजपा की नीतियों और सुशासन पर भरोसा जताया है। मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद ने कहा कि जनता ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकार कर विकास को चुना है।
उपस्थिति: कार्यक्रम में पार्षद अनुज सिंह, सपना शर्मा, प्रदीप त्यागी, मंजू रावत, मोनिका गिहार, सुनील पांडे, दीपक शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन: हरिद्वार में 419 अपात्र लाभार्थी सूची से होंगे बाहर
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत योग सत्र एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
हरिद्वार में परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान, 160 चालान और ₹3.91 लाख की शमन राशि आरोपित