- हरिद्वार के खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं पत्रकार उमेश शर्मा
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और पत्रकार उमेश कुमार के गाड़ियों के काफिले पर तेज रफ्तार डंपर ने सोमवार देर रात पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें उनके काफिले में चल रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
घटना हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी के पास की है। बताया जा रहा है कि उमेश कुमार नागल इमरती से अपने देहरादून स्थित आवास की ओर लौट रहे थे, जैसे ही उनका काफिला कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंचा… रुड़की की ओर से पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी गाड़ियों के काफिले पर जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनके काफिले की कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि इसमें कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ प्रत्याशी उमेश कुमार सबसे आगे चल रहे थे लिहाजा वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हालांकि गाड़ियों के काफिले में पीछे बैठे हुए उनके सुरक्षाकर्मियों को कुछ चोटें आई हैं। फिलहाल कनखल थाने में इस संबंध में नवीन कुमार की ओर से कनखल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग