हरिद्वार: युवा पत्रकार पर शराब के नशे में तीन युवकों ने हमला कर दिया और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पत्रकार की शिकायत पर कनखल थाने में तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में लगी हुई है।
घटना शनिवार देर रात की है जब युवा पत्रकार मयंक वर्मा कनखल थाना क्षेत्र के सिंह द्वारा चौक के पास सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे। उसी वक्त वहां कार में बैठकर शराब पी रहे तीन युवकों ने मयंक वर्मा के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
हालांकि मयंक वर्मा ने अपनी गलती मानी और वहां से जाने लगे। तभी तीनों युवकों ने पीछे से आकर मयंक वर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
युवकों ने ईंट और धारदार चीज से मयंक वर्मा के सिर पर वार किया। जिससे मयंक वर्मा के सिर पर काफी चोट आई। मारपीट की घटना देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद युवक भी वहां से भाग निकले।
पत्रकार की तहरीर पर कनखल थाने में आराध्य पुत्र नरेश, करण खंडूजा पुत्र हरीश खंडूजा और सागर जट पुत्र अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तीनों आरोपी युवक कनखल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कनखल के थाना इंचार्ज नितेश शर्मा का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग