जीतिन चावला, नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: परीक्षा कक्ष में उस समय एक अजीब माहौल बन गया जब शादी के जोड़े में लड़की पेपर देने पहुंची।
विदाई से पूर्व मेंहदी लगे हाथों से लड़की ने परीक्षा दी और उसके बाद विदा होकर अपने ससुराल गई। मामला लक्सर क्षेत्र के पथरी बस्ती का है।
बता दें कि लक्सर की पथरी बस्ती निवासी अंजली नौटियाल की गुरुवार को बारात आई थी। पूरे रस्मों रिवाज के साथ उसने राजेश नौटियाल के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी करते हुए सात फेरे लिए। शुक्रवार की सुबह उसकी विदाई होनी थी, किन्तु आज ही उसका बी कॉम का पेपर भी था।
यह बात लड़की वालों ने दूल्हे व उसके परिजनों को बतायी। जिसके बाद दूल्हे व ससुरालवालों ने अंजलि को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी। जिसके बाद शादी के जोड़े में अंजलि ने अपने कालेज पहुंचकर परीक्षा दी।
इतना ही नहीं अंजलि का दूल्हा राजेश खुद उसे अपनी गाड़ी से गर्ग डिग्री कालेज छोड़ने के लिए गया। इस बीच दुल्हा कालेज के बाहर अपनी दुल्हन का इंतजार करता रहा। इसके बाद अंजलि विदा हुई।


More Stories
हरिद्वार: बिजली बिलों पर सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत
हरिद्वार: हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह के अन्तर्गत प्रेस क्लब में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन
भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर-प्रो. के.के. वर्मा