हरिद्वार: जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आशीष रस्तोगी एवम गौरव रस्तोगी द्वारा शिवालिक नगर में अवैध रूप से खोला गया रिलायंस स्टोर को आज एचआरडीए द्वारा सील कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त स्थल में निर्माणाधीन दुकानों को पूर्व में एचआरडीए द्वारा 15 जनवरी 2022 को सील किया गया था, जिसको भवन स्वामी द्वारा अवैध तरीके से सील को क्षतिग्रस्त करके उसमें रिलायंस स्टोर खुलवा दिया गया था।
सील को क्षतिग्रस्त करने पर एचआरडीए द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाने की कार्यवाही भी की गई है। उन्होंने कहा कि एच0आर0डी0ए द्वारा अवैध निर्माणों को चिन्हित करके प्रभावी कार्यवाही निरंतरता से की जा रही है।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।



More Stories
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सत्तर सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय नागरिक पार्टी
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी